दे दे प्यार दे…पर राज्यमंत्री मनोहर लाल ने लगाए ठुमके…VIDEO:ललितपुर में ग्राम प्रधान के बेटे की शादी में पहुंचे, बारातियों ने की नोटों की बारिश

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री और महरौनी विधायक मनोहर लाल पंथ का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे ललितपुर के एक शादी समारोह में ‘दे दे प्यार दे’ गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। यह घटना गुरुवार (27 नवंबर) रात की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह समारोह राजघाट रोड स्थित शुभ हेविन होटल में आयोजित किया गया था। राज्यमंत्री कस्बा जाखलौन के पूर्व ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह ‘छोटे राजा’ के पुत्र अजय सिंह बुंदेला की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। स्टेज पर गाना बजते ही राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ झूमने लगे। इस दौरान कुछ लोग उन पर पैसे भी उड़ाते दिखे। बताया जा रहा है कि राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ को यह गाना काफी पसंद है। इसी साल उन्होंने एक व्यापारी नेता के भतीजे की शादी में भी इसी गाने पर डांस किया था। वह पहले भी कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में नाचते-गाते देखे जा चुके हैं। मनोहर लाल पंथ महरौनी विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गए हैं। उन्होंने दोनों बार एक लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल कर प्रदेश के शीर्ष विधायकों में अपनी जगह बनाई है। वर्तमान में वे योगी सरकार में राज्यमंत्री के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे योगी की पहली कैबिनेट में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री रह चुके हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ललितपुर में काफी लोकप्रिय हैं। वे हर समारोह में परिवार के सदस्य की तरह शामिल होते हैं और लोगों के साथ आसानी से घुल-मिल जाते हैं। पंथ ललितपुर के महरौनी विधानसभा क्षेत्र के धौर्रा गांव के ही रहने वाले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *