42 लोगों से भरी बस दौड़ा रहा था ड्राइवर,बोले-धीरे चलाओ:रफ्तार कम नहीं की, टक्कर के बाद बर्थ पर लेटे यात्री नीचे गिरे, खिड़की से कूदकर जान बचाई

कोटा में दिल्ली से इंदौर जा रही कल्पना ट्रेवल्स की बस शुक्रवार सुबह आगे चल रहे वाहन में घुस गई। हादसे के वक्त बस में 42 लोग सवार थे। इनमें से 2 की मौत हो गई। वहीं 12 घायल हैं। ज्यादातर यात्रियों के सिर व पैर में चोट लगी है। बस में सवार यात्रियों ने बताया- ड्राइवर काफी तेज गाड़ी चला रहा था। उसे धीरे चलाने को कहा, लेकिन उसने नहीं सुना। नतीजा बस का एक्सीडेंट हो गया। ज्यादातर यात्री नींद में थे। अचानक हुए हादसे के बाद बस में भगदड़ मच गई। बर्थ पर लेटे यात्री नीचे गिर गए। लहूलुहान यात्रियों ने जैसे तैसे बाहर निकल कर खुद की जान बचाई। बस में सवार मेरठ यूपी निवासी सौरभ रस्तोगी, उसके छोटा भाई गौरव और मां अनीता, नई दिल्ली निवासी किशन जैन व सरोज (पति पत्नी), इंदौर एमपी निवासी अविनाश व प्रियंका (पति पत्नी) भी घायलों में शामिल हैं। यात्रियों की आप बीती NIT फरीदाबाद निवासी मोहित कक्कड़ ने बताया- मैं गुड़गांव से रात को 10 बजे बस में बैठा था। सारा सफर अच्छे से चल रहा था। बस रास्ते में रुकी। हमने चाय नाश्ता किया। सुबह करीब 4:30 बजे का टाइम था। हम आधी नींद में थे। मैं नीचे वाली सीट पर बैठा था। टेढ़ा होकर सो रहा था। एकदम से झटका लगा देखा, तो मेरे नाक से खून बहने लगा। मेरे आस-पास के लोग लहूलुहान हो रखे थे। ऊपर की बर्थ पर लेटे हुए लोग नीचे गिर चुके थे। बस में भगदड़ मच गई थी। बस की खिड़की का कांच टूटा हुआ था। किसी तरह से कूदकर बाहर निकला। अपनी जान बचाई। बाहर निकल कर 112 व एंबुलेंस के कॉल किया। सभी यात्री डरे व सहमे हुए थे। दो भाई और मां घायल हुए यूपी के मेरठ निवासी सौरभ रस्तोगी अपने छोटे भाई गौरव व मां अनीता के साथ बस में सफर कर रहे थे। वो तीनों भी चोटिल हुए है। सौरभ ने बताया- मैं पांडिचेरी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं। अपने भाई गौरव व मां अनीता के साथ दिल्ली से उज्जैन महाकालेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे। दिल्ली में कश्मीरी गेट से बस में बैठे थे। ड्राइवर ने रात 11- 12 बजे ढाबे पर बस को रोका था। हमने चाय नाश्ता किया। इसके बाद बस रवाना हुई। हम बस में सो रहे थे। सौरभ ने बताया- करीब 1 बजे मैं टॉयलेट के लिए उठा। गाड़ी काफी स्पीड से चल रही थी। मैने ड्राइवर से बोला गाड़ी को धीरे चलाओ। पर उसने नहीं सुना। करीब 4:30 बजे अचानक से झटके लगने शुरू हुए। बस में से चीखने चिल्लाने की आवाज आने लगी। मेरी मम्मी आगे बैठी हुई थी। मैं सो रहा था। झटका लगते ही मैं आगे जाकर टकराया। मेरे मुंह से खून बहने लगा। बस में आगे बैठे लोग तड़पने लगे। देखा तो लोग बस फंसे हुए थे। ड्राइवर ने बहुत ही खतरनाक तरीके से आगे चल रही गाड़ी को ठोका था। हमने एंबुलेंस के कॉल किया।पुलिस को सूचना दी। हम लोग 1 घंटे तक काफी परेशान रहे।42 ये खबर भी पढ़ें कोटा में 8 लाइन पर हादसा, 2 की मौत:दिल्ली से इंदौर जा रही बस का एक्सीडेंट, ड्राइवर गाड़ी में फंसा, 42 यात्री सवार थे कोटा में 8 लाइन पर प्राइवेट स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हुए हैं। कल्पना ट्रेवल्स की बस दिल्ली से इंदौर जा रही थी। बस में करीब 42 व्यक्ति सवार थे। घायलों को इलाज के लिए कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। घटना तड़के करीब 4:30 बजे की है। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *