21KG डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर पकड़े:प्लास्टिक की बोरियों में लेकर घूम रहे थे, नशा तस्करी के बड़े खुलासे होने की संभावना

श्रीगंगानगर जिले की घमूड़वाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जल उपभोक्ता संगम कार्यालय के नजदीक डोडा पोस्त बेचने की फिराक में घूम रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। थानाधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया- रात के समय पुलिस टीम गस्त पर थी। इस दौरान पुलिस टीम बींझबायला से कैंचियां रोड 6 मासी नहर की पुलिया के नजदीक जल उपभोक्ता संगम कार्यालय के पास पहुंची तो दो संदिग्ध दिखाई दिए। आरोपी प्लास्टिक के कट्टे लेकर घूम रहे थे। पुलिस टीम ने आरोपियों को संदिग्ध लगने पर उनके पास जाकर कट्टों की तलाशी ली। कट्टों में भारी मात्रा में भरा हुआ अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौरव (26) व शिवलाल (18) के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपी घमूड़वाली थाना क्षेत्र श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं। आरोपी गौरव के कब्जे से पुलिस ने 16 किलो 400 ग्राम व आरोपी शिवलाल के कब्जे से 5 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों से कई और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *