फाजिल्का में शूटर की हत्या करने वालों की पहचान:दो व्यक्तियों पर केस दर्ज, झाड़ी में छिपकर बैठे थे, बुलेटप्रूफ जैकेट-पिस्टल बरामद

फाजिल्का में फिरोजपुर पुलिस द्वारा RSS कार्यकर्ता के बेटे की हत्या करने के मामले में मुख्य शूटर आरोपी बादल को रिकवरी के लिए लाया गया था, जहां पर छिप कर बैठे उसके साथियों द्वारा फायरिंग कर दी और उसकी हत्या कर दी गई। बादल की हत्या करने वालों की पुलिस ने पहचान कर ली है। पुलिस ने आरोपी सोनू और राजू नामक दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी देते हुए थाना अमीर खास के एसएचओ गुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी बादल की हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान राजू और सोनू के रूप ने हुई है। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हथियार बरामद कराने लेकर गई थी पुलिस उन्होंने बताया कि कल फिरोजपुर से पुलिस पार्टी RSS कार्यकर्ता के बेटे नवीन अरोड़ा की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी बादल को लेकर तफ्तीश के संबंध में बरामदगी करवाने के लिए टोल प्लाजा माहमूजोईया के नजदीक श्मशान घाट में पहुंचे, जहां पर पहले से ही दो लोग छिपकर बैठे थे। जिन्होंने पुलिस पार्टी से आरोपी बादल को छुड़वाने के लिए पुलिस पार्टी पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी बादल और पुलिस कर्मचारी बलौर सिंह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर आरोपी बादल की मौत हो गई। दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज, तलाश जारी उन्होंने बताया कि फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। थाना अमीर खास पुलिस का कहना है कि इस मामले में फरार हुए आरोपियों की पहचान की गई है। जिसमें पुलिस ने सोनू और राजू नमक दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में 30 और 32 बोर के दो देसी पिस्तौल, 20 कारतूस के खाली खोल और एक बुलेट प्रूफ जैकेट अपने कब्जे में ली है। मामले में जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *