​​​​​​​साहिबगंज में युवक का शव बरामद:पत्थर से वारकर हत्या की आशंका, रात में किसी काम की बात कह निकला था घर से

तालझारी थाना क्षेत्र के मदनसाही बोहामोड़, सतपुलवा के पास शनिवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर तालझारी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि युवक की हत्या की गई है। आशंका है कि अपराधियों ने पत्थर से वार कर उसकी जान ली। पुलिस ने मृतक की पहचान मदनशाही गांव निवासी धनसर मुंडा के पुत्र बच्चन मुंडा के रूप में की है। मृतक की बुआ नामुरलिया देवी के अनुसार बच्चन मुंडा बीती रात किसी काम की बात कहकर घर से निकला था। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि मामला हत्या का है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *