पंजाबी साहित्यकार के ससुराल गांव में बनेगी लाइब्रेरी:10 लाख का फंड जारी, मंत्री कटारूचक्क बोले- कुछ करने की इच्छा जागृत होती थी

महान पंजाबी साहित्यकार शिव कुमार बटालवी की याद में उनके ससुराल गांव मंगियाल में एक लाइब्रेरी बनाई जाएगी। राज्य सरकार ने इस पहल के लिए 10 लाख रुपए का फंड जारी किया है, जिसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को बटालवी के साहित्य से जोड़ना है। कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने इस संबंध में बताया कि यह उनकी दिली इच्छा थी कि पंजाबी साहित्य को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले शिव कुमार बटालवी की स्मृति में कुछ विशेष किया जाए। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी भविष्य में साहित्यकारों को लेखन में भी मदद करेगी। मंत्री कटारूचक्क ने बताया कि वह पहले भी दो-तीन बार मंगियाल गांव आ चुके हैं और हर बार उनके मन में बटालवी साहब की याद में कुछ करने की इच्छा जागृत होती थी। इसी भावना के तहत अब उनके ससुराल गांव में उनकी स्मृति में लाइब्रेरी बनाने का निर्णय लिया गया है। जारी किए गए 10 लाख रुपए के फंड से लाइब्रेरी का निर्माण जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उम्मीद है कि इस लाइब्रेरी के बनने के बाद पंजाब भर के साहित्यकार यहां आकर शिव कुमार बटालवी की रचनाओं से प्रेरणा लेंगे और नए साहित्यिक मुकाम हासिल करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *