जयपुर-दिल्ली हाईवे पर आज सुबह बाइक पर रोड़ी से भरा ट्र्रोला पलट गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन से ट्रोले को खाली करवाया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मृतक के परिजन शव को सड़क पर रख कर बैठे हैं। उन्होंने हाईवे पर जगह-जगह बने कटों को बंद करने, मृतक की पत्नी को नौकरी और परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग की है। हादसा आमेर थाना इलाके में आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे में नई माता मंदिर के पास का है। बाइक सवार युवक बाबूलाल सैनी (33) पुत्र राम सहाय सैनी निवासी पेटला की ढाणी पीली की तलाई था। धमाके की आवाज सुनकर भागे लोग
प्रत्यक्षदर्शी दीपक जांगिड़ ने बताया- बाइक पर रोड़ी से भरा ट्रोला गिरते ही धमाके जैसे आवाज आई। आवाज सुनकर लोग भागे। ट्रोले के नीचे झांककर देखा को बाइक फंसी हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बाइक और उस पर सवार युवक को निकाला। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। नौकरी के लिए जयपुर जा रहा था युवक
मृतक के चचेरे भाई लालाराम सैनी ने बताया- बाबूलाल आज सुबह जयपुर में नौकरी करने के लिए निकला था। नई माता मंदिर के कट पर जयपुर की तरफ से आ रहे ट्रोले ने यू टर्न किया। इस दौरान रोडी से भरा ट्रोला बाइक पर पलट गया। बाबूलाल सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। बाबूलाल के परिवार में मां-पत्नी और तीन बच्चे हैं। पूरा मौके पर मौजूद हैं। सरकार से मांग है कि हाई वे जगह-जगह बने हुए कटों को बंद करे,मृतक की पत्नी को सरकार और नौकरी और परिवार के 1करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। आगे खबर अपटेड होगी…….


