खरगोन जिले में देजला देवाड़ा जलाशय की नहरों में रबी फसलों की सिंचाई के लिए पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। कमांड 9 और 10 के किसान बोवनी पूरी होने के बाद पानी का इंतजार कर रहे हैं, जबकि सिंचाई के लिए 15 नवंबर की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है। देजला देवाड़ा जलाशय की नहर से टांडाबरुड, देवली और कोठा बुजुर्ग क्षेत्र के कमांड एरिया में लगभग 8 हजार किसानों ने 9 हजार हेक्टेयर रकबे में रबी सीजन की बुआई की है। क्षेत्र में 100 प्रतिशत बोवनी हो चुकी है और अब फसलों को पहली सिंचाई की सख्त आवश्यकता है, खासकर गेहूं की फसल को। किसानों का कहना है कि नहरों की सफाई मुश्किल से की गई थी, लेकिन अब उनमें पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। हर साल रबी सीजन की सिंचाई के लिए 15 नवंबर से पानी छोड़ा जाता है, परंतु इस बार यह समय-सीमा बीत चुकी है। पानी नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी है।


