देवास के प्राचीन शीलनाथ मंदिर से चांदी की पादुकाएं चोरी:CCTV में संदिग्ध बाइक सवार दिखा, फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही

देवास के आनंद बाग स्थित सद्गुरु श्री शीलनाथ महाराज के प्राचीन मंदिर से चांदी की चरण पादुकाएं चोरी हो गई हैं। यह घटना शुक्रवार को सामने आई, जब एक अज्ञात व्यक्ति मंदिर परिसर से गुरुदेव की पावन चरण पादुकाएं चुराकर ले गया। मंदिर के आसपास लगे घरों के सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध व्यक्ति दोपहिया वाहन से निकलते हुए दिखाई दिया है। आशंका जताई जा रही है कि यही व्यक्ति मंदिर पहुंचा था और उसने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर से जुड़े सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सद्गुरु श्री शीलनाथ महाराज का यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है और श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। मामले की जानकारी सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *