पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में किया फेरबदल::3 आईपीएस समेत 15 पीपीएस अफसरों के तबादले किए, आदेश आज से ही लागू

पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया है। प्रशासन ने तीन आईपीएस व 15 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। विभाग ने अधिकारियों को हिदायतें जारी की हैं कि ये आदेश आज से ही लागू होंगे और तुरंत अपने नए स्टेशन पर ज्वाइन करें। विभाग की तरफ जारी आदेशों के मुताबिक आईपीएस अधिकारियों में से सुरिंदरजीत सिंह मंड को DIG जेल, कनवलदीप सिंह को AIG क्राइम पंजाब चंडीगढ़ और परमबीर सिंह परमार को AIG लॉ एंड ऑर्डर-II पंजाब चंडीगढ़ नियुक्त किया है। वहीं पीपीएस अधिकारियों में जसकिरणजीत सिंह को DCP रूरल, लुधियाना, जशनदीप सिंह गिल को ADCP-IV, लुधियाना, अजय राज सिंह को असिस्टेंट कमांडेंट 1st IRB, पटियाला, राजन शर्मा को SP इन्वेस्टिगेशन, लुधियाना रूरल नियुक्त किया गया। इसके अलावा ​​​​​​​तरुण रत्तन को SP इन्वेस्टिगेशन, फाजिल्का, सतवीर सिंह को कमांडेंट 7th IRB, कपूरथला, गुरप्रीत सिंह सहोता को ADCP पीबीआई, अमृतसर, हरकमल कौर को SP हेडक्वार्टर, श्री मुक्तसर साहिब, ​​​​​​​संदीप कुमार को SP इन्वेस्टिगेशन, बटाला, मनप्रीत को SP ऑपरेशन, होशियारपुर भेजा गया है। ​​​​​​​हरप्रीत कौर गिल को SP हेडक्वार्टर, खन्ना, सुखनिंदर सिंह को SP हेडक्वार्टर, तरन तारन, रुपिंदर दीप कौर सोही को SP पंजाब, दमनबीर सिंह को SP हेडक्वार्टर, ANTF पंजाब मोहाली और धर्मवीर सिंह को SP हेडक्वार्टर, फिरोजपुर नियुक्त किया है। उक्त आदेश आज से लागू होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *