झालावाड़ में भैंस चोरी की घटनाएं बढ़ीं:पशुपालकों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, चोरों पर सख्त कार्रवाई और भैंसों की बरामदगी की मांग

झालावाड़ जिले के ग्रामीण इलाकों में भैंस चोरी की बढ़ती घटनाओं से परेशान पशुपालकों ने मिनी सचिवालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी चोरी हुई भैंसों की बरामदगी की मांग की है। शहर के नजदीक ग्राम पंचायत दुर्गापुरा और बावड़ी खेड़ा, राजपुरा, कोकनंदा, धनवास, किशनपुरिया जैसे ग्रामीण इलाकों के बड़ी संख्या में पशुपालक मिनी सचिवालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोग उनकी भैंसें चोरी कर फरार हो रहे हैं, जिससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। ज्ञापन में गागरोन निवासी जाकिर हुसैन ने बताया कि राजपुरा की तरफ चरने गई उनकी तीन भैंसें 28 अगस्त से लापता हैं, जिनका आज तक कोई सुराग नहीं मिला है। उन्होंने पुलिस पर इस मामले में ठोस कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। इसी प्रकार, बावड़ीखेड़ा के रामदयाल ने जानकारी दी कि 18 नवंबर को दुर्गापुरा तालाब के पास से उनकी एक भैंस चोरी हो गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन को पकड़ा था, लेकिन उनकी कुल तीन भैंसें अभी तक बरामद नहीं हो पाई हैं। पशुपालकों ने एसपी से ऐसे चोर गिरोहों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और चोरी हुई भैंसों को जल्द बरामद करने की मांग की। इस दौरान अन्य ग्रामीणों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं से पुलिस को अवगत कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *