जयपुर की रिहायशी सोसाइटी में घुसे बदमाश, VIDEO:प्राइवेट गार्ड्स के रहते तोड़ी सोसाइटी की दीवार, 5 विला में घुसकर चुराए गहने-कैश

जयपुर की एक रिहायशी सोसाइटी में गुरुवार रात नकाबपोश बदमाशों के घुसने से सनसनी फैल गई। सांगानेर सदर थाना क्षेत्र स्थित गुलमोहर गार्डन रिहायशी सोसाइटी में पीछे की दीवार तोड़कर घुसे बदमाशों ने सूने मिले 5 विला को निशाना बनाया। पुलिस के अनुसार, बदमाश विला के गेट तोड़कर अंदर घुसे और लाखों रुपए के गहने, नकदी और कीमती सामान चोरी कर ले गए। सोसाइटी में प्राइवेट गार्ड्स की तैनाती के बावजूद बदमाश दीवार तोड़कर अंदर घुसने में सफल रहे। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सांगानेर सदर थाना पुलिस अब सोसाइटी में लगे CCTV फुटेज के आधार पर नकाबपोश बदमाशों की तलाश कर रही है। ASI रामवतार मीना ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से सोसाइटी के निवासियों में दहशत का माहौल है। CCTV में कैद हुई वारदात
लोगों के शुक्रवार सुबह जागने पर रिहायशी सोसाइटी के 5 विला में चोरी होने का पता चला। सांगानेर सदर थाना पुलिस भी चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची। सोसाइटी में लगे CCTV फुटेज को खंगालने पर चोरों की करतूत कैद मिली। रात करीब 1 बजे घुसे नकाबपोश पांच बदमाशों ने दीवार तोड़कर सोसाइटी में एंट्री की थी। करीब 3 घंटे में चोरी की वारदात को अंजाम देकर उसी रास्ते से फरार हो गए। चोरी के संबंध में गरिमा चौहान और कैलाश चंद्र ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *