धमतरी में 3 सड़क हादसे…एक की मौत, 2 घायल:कार पलटी, ट्रक से टकराई बाइक; डिवाइडर से भी भिड़ा युवक, इलाज जारी

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गुरुवार रात तीन अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इन घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक कार बेकाबू होकर पलट गई, जबकि एक बाइक सवार खड़े ट्रक से टकरा गया। एक अन्य घटना में एक युवक डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया। ये हादसे भखारा, कोतवाली और अर्जुनी थाना क्षेत्रों में हुए हैं। पहला मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे बायपास मजगहन के पास का है। जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही एक कार अचानक मवेशी के सामने आ जाने से उससे टकरा गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद यातायात टीम ने क्रेन की मदद से कार को सीधा कराया। ससुराल से घर लौट रहा था युवक दूसरा हादसा भखारा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां ससुराल से घर लौट रहे एक युवक की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने के बाद मौत हो गई। धरमपुरा, रायपुर निवासी चेतन साहू अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से अपने ससुराल ग्राम खरतुली गए थे। वापस लौटते समय ग्राम सेमरा के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। गंभीर हालत में चेतन साहू को धमतरी जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डिवाइडर से टकराया युवक तीसरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सोरीद स्थित काली मंदिर के पास का है। यहां चारमा, उत्तर बस्तर कांकेर निवासी फलेश कुमार देवांगन नामक युवक डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल, पुलिस इन मामलों की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *