बेकाबू होकर झोपड़ी में घुसा टवेरा वाहन, दो की मौत:5 लोग घायल, मकान में खाना बना रहे थे मजदूर; बैतूल-इंदौर हाईवे पर हादसा

बैतूल-इंदौर हाईवे पर शुक्रवार रात को एक टवेरा वाहन बेकाबू होकर झोपड़ी में बैठे मजदूरों पर पलट गया। हादसे में एक मजदूर और टवेरा चालक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घटना चिचोली के पास गोंडू मंडई के पास हुई। घायलों को चिचोली अस्पताल लाया गया, जहां से दाे लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चिचोली टीआई हरिओम पटेल ने बताया कि शुक्रवार रात को चंडी दरबार की ओर से बुधनी जा रही एक बेकाबू टवेरा जीप हाईवे के किनारे एक कच्चे मकान से टकराकर पलट गई। इस दौरान मकान में रह रहे मंडला जिले के मजदूर वाहन की चपेट में आ गए। दो लोगों की मौत, 5 घायल टवेरा वाहन के पलटने के बाद दीवार गिरने से मकान में बैठे मजदूर दयाराम मानसिंह परते (40) निवासी उमरिया (मंडला) की मौत हो गई है। जबकि, उसकी रिश्तेदार दीपाली पिता राम सरयाम (25), तेज लाल पिता लालसा सरयाम (20), गुलबसा पति राम उम्र सरयाम (40) गंभीर घायल हो गए। हादसे में टवेरा वाहन चालक माखन पिता ठाकुरदास (26) निवासी जर्रापुर (बुधनी) की भी मौत हो गई। रांग साइड से आने से हुआ हादसा स्थानीय लोगों ने बताया कि टवेरा वाहन चंडी दरबार से बुधनी की तरफ जा रहा था। इसके हाईवे की लेन पर रांग साइड आने से हादसा हुआ। जिसमें मकान में खाना बना रहे मजदूर चपेट में आ गए। ये सभी मंडला जिले से यहां गन्ना कटाई के लिए आए थे। यहां सभी मनीराम यादव के मकान में रह रहे थे। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस और 100 डायल को सूचना दी। इसके बाद सभी घायलों और मृतकों को उठाकर चिचोली लाया गया। जहां से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।हादसे में मकान की दीवार गिर गई। देखें हादसे की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *