भिलाई में स्कूल जाते वक्त महिला टीचर किडनैप:किडनैपर ने पति के फोन पर भेजी फोटो, 5 लाख मांगी फिरौती,मुंह बांधकर पेड़ के नीचे सुलाया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्कूल जाते वक्त एक महिला टीचर की किडनैपिंग हुई है। किडनैपर ने महिला के पति के फोन पर फोटो भेजी है। साथ ही टीचर के पति से 5 लाख की फिरौती मांगी है। फोटो देखकर पति और परिजनों में डर का माहौल है। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक महिला टीचर का नाम राधा साहू (43) है, जो मुख बधिर बच्चों को भिलाई सेक्टर-8 में पढ़ाती थी। वहीं पति का नाम मुकेश साहू है। मुकेश ने पति के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। छावनी थाने में ASP, CSP और SDOP मौजूद हैं। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, शुक्रवार सुबह हमेशा की तरह राधा साहू अपने घर कैंप-1 से भिलाई सेक्टर-8 में मौजूद मुख बधिर स्कूल के लिए निकली थी। पति के मुताबिक ऑटो में बैठकर स्कूल जा रही थी, लेकिन आज वह स्कूल नहीं पहुंची। रास्ते से किडनैप हो गई। पति मुकेश साहू के मुताबिक जब राधा स्कूल नहीं पहुंची तो उसके स्कूल से फोन आया। पति से स्कूल प्रबंधन ने पूछा कि राधा साहू आज क्यों नहीं आई। पति को यह सुनकर शक हुआ और वह तुरंत उसे ढूंढने लगा कि पत्नी आखिर कहां गई है। इसी बीच महिला के मोबाइल फोन से पति के पास फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया गया है। किडनैपर ने महिला के मोबाइल से ही फोटो खींचकर पति को भेजा। पति से कहा कि पेड़ के नीचे बांधकर रखा गया है। 5 लाख दोगे तभी तुम्हारी पत्नी को छोड़ेंगे। छावनी पुलिस ने पति और परिजनों को थाने में बैठाया वहीं परिजन फोटो देखकर डरे हुए हैं। इसके बाद पति तुरंत छावनी थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। मुकेश साहू ने छावनी थाने में पत्नी राधा साहू के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद से छावनी पुलिस ने पति और परिजनों को थाने में बैठाया है। वहीं मामले में छावनी CSP अभिषेक झा ने बताया कि किडनैपिंग की शिकायत मिली है। इस मामले में अभी कार्रवाई चल रही है। पूछताछ जारी है, जल्द ही मामले को लेकर खुलासा किया जाएगा। फिलहाल महिला का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *