जयपुर में कार्तिक आर्यन और अनन्या ने रोमांटिक फोटोशूट किया:हॉट एयर बैलून राइड पर गए, लेकिन बारिश के कारण ज्यादा ऊपर नहीं गया

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे फिल्म प्रमोशन के लिए शुक्रवार को जयपुर पहुंचे। इस दौरान दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आए। यहां दोनों ने मीडिया से बातचीत में अपने अनुभव साझा किए। होटल ललित में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्तिक ने कहा- जयपुर दिल के बेहद करीब है। यहां की शूटिंग और यादें कभी भुलाई नहीं जा सकतीं। इस दौरान फिल्म का टाइटल सॉन्ग भी लॉन्च किया। जयपुर विजिट के दौरान कार्तिक और अनन्या ने कूकस में हॉट एयर बैलून राइड का मजा लिया। इसमें फिल्म का टाइटल भी लिखा हुआ था। लेकिन बारिश के कारण हॉट एयर बैलून ज्यादा ऊंचा नहीं उड़ सका। इसके बाद दोनों ने हवा महल पर रोमांटिक अंदाज में फोटोशूट करवाया। फिर JECRC यूनिवर्सिटी पहुंचे। फिल्म के टाइटल ट्रैक पर लाइव परफॉर्म किया, जहां छात्रों ने उनका उत्साह से स्वागत किया। सबसे पहले हवामहल पर कार्तिक और अनन्या के फोटोशूट की तस्वीरें… कार्तिक आर्यन ने कहा- जयपुर मेरे लिए बहुत खास है। यहां हमेशा एक अलग तरह का माहौल मिलता है। जब भी शूटिंग या प्रमोशन के लिए आता हूं। घर जैसी फीलिंग होती है। मेरे काफी दोस्त यहां रहते हैं। ‘तू मेरी मैं तेरा’ की शूटिंग जयपुर और नवलगढ़ में हुई है, वह समय कभी भूला नहीं जा सकता। खानपान को लेकर कार्तिक मुस्कुराते हुए बोले- मैं बहुत फूडी हूं और जयपुर की यादें खाने से भी जुड़ी हुई हैं। इस बार डाइट पर रहने की वजह से ज्यादा खा नहीं पाया, किरदार के लिए फिट और एब्स वाला दिखना जरूरी था। कार्तिक बोले- अब हिट फॉर्मूला नहीं, एक्सपेरिमेंट चुन रहा हूं कार्तिक ने बताया- पहले मैं हिट फॉर्मूला के बारे में सोचता था और वैसे ही करता भी था। पिक्चर ऐसे चलेगी, कुछ-कुछ तरीकों के बारे में सोचता रहता था। लेकिन काफी टाइम से मैं एक्सपेरिमेंट कर रहा हूं। जिस तरह के किरदार मुझे मिले। चंदू चैंपियन, सत्य प्रेम की कथा या तू मेरी मैं तेरा वाली फिल्म हो। सभी में एक अलग तरह का किरदार है। जो दर्शकों के सामने कुछ अलग लेकर जाता है। हर किरदार अपने से अलग रहा है। इस पर काम करने में मुझे मजा आता है। एक्टर के रूप में इस तरह की अपॉच्र्युनिटी मुझे मिल रही है, यह मेरे लिए भी अच्छी बात है। अनन्या पांडे ने कहा- हिट का फॉर्मूला तो नहीं जानती, लेकिन कार्तिक ने सही कहा कि आपके कंट्रोल में उतना ही है, ऑडियंस को क्या पसंद आएगा, हम नहीं बता सकते। एक्टर के रूप में लोगों को एंटरटेन करना हमारा काम है। वही हम करना चाहते हैं। मेरे पिता चंकी पांडे यह कहा करते हैं कि अच्छे लोगों के साथ काम करो और उसमें मजा आना चाहिए। इसी सोच के साथ मैं काम करती हूं। धर्मेंद्र को याद करते हुए कार्तिक भावुक कार्तिक ने कहा- धर्मेंद्र सर के जाने से एक ऐरा का समाप्त हुआ है। वे लीजेंड थे और हमेशा रहेंगे। उन्होंने सिनेमा में बहुत कुछ दिया है। उनकी फिल्मों की वजह से बॉलीवुड में रीचनेस है। उनकी यादों में वे हमेशा साथ रहेंगे। कार्तिक ने कहा कि हमारी यह फिल्म यूथ को ही नहीं सभी को अट्रैक्ट करेगी। अभी सिर्फ टीजर आया है, इसका गाना अभी लॉन्च किया है। धीरे-धीरे लोगों को इसकी खूबसूरती नजर आने वाली है। यह फेस्टिव मोड में यह रिलीज हो रही है। क्रिसमस पर यह रिलीज हो रही है। लोग खुशनुमा माहौल में जाएंगे और एन्जॉय करके आएंगे। इसमें बहुत सारे एक्स फैक्टर हैं। जो लोगों को अट्रैक्ट करने वाली है। सबसे खास इसकी कहानी है, जो लोगों को नयापन देगी। अभी कुछ कहना जल्दी होगी, प्रमोशन आज से ही शुरू हुए है। लंबे टाइटल पर भी बोले दोनों कलाकार फिल्म के लम्बे और कठिन टाइटल पर कार्तिक ने कहा- वैसे तो हम इसे बोल पाते है, लेकिन जब यह लिखा होता है, और उसे पढ़ते है तो वह नहीं बोल पाते। अब धीरे-धीरे यह हमारी आदत बन गया है। अब हम अच्छे से बोल पाते हैं। इसे एन्जॉय कर रहे हैं।
अनन्या ने कहा कि इसके टाइटल को लेकर काफी दिक्कत होती है। शुरू में तो हम बोल ही नहीं पाते थे। हैशटेग भी आसान नहीं है। अब इस टाइटल पर गाना बन गया है, इसके बाद तो यह बोलने में आसान हो जाएगा। कार्तिक ने कहा- अनन्या पिछले छह वर्षों में एक आत्मविश्वासी और परिपक्व कलाकार बन चुकी हैं। अनन्या ने भी कहा कि कार्तिक सेट पर हमेशा खुशनुमा माहौल बनाते हैं, उनके साथ काम करना बहुत कंफर्टेबल रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *