जांजगीर चांपा में चोरी के 4 आरोपी अरेस्ट:ताला तोड़कर घर में घुसे, 3 लाख कैश और जेवर बरामद, 2 फरार की तलाश जारी

जांजगीर-चांपा पुलिस ने चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 3 लाख रुपए कैश और सोने-चांदी के 28 सिक्के बरामद किए हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल 2 बाइक और ऑटो भी जब्त किया गया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि 23 नवंबर को अर्चित अग्रवाल ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया था कि परिवार खरसिया शादी समारोह में शामिल होने गया था। जब वे लौटे तो घर का ताला टूटा पाया। अलमारी से 6 लाख कैश और 5 लाख के सोने-चांदी के जेवर गायब थे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर हार्ड डिस्क भी गायब था। पुलिस टीम ने साइबर तकनीकों और फिंगरप्रिंट की मदद से जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर संजय नगर निवासी अफरोज खान और किशन कश्यप पर संदेह हुआ। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। घर की जानकारी होने पर रची चोरी की साजिश पूछताछ में पता चला कि 21-22 नवंबर की दरमियानी रात किशन कश्यप अपने दोस्त अनिल साहू की बाइक पर आया था। किशन को अर्चित अग्रवाल के घर की पूरी जानकारी थी, क्योंकि वह काम के सिलसिले में और राशन लेने वहां आता-जाता था। इसके बाद उन्होंने चोरी की प्लानिंग की। ग्रिल का ताला तोड़कर घर में घुसे, डीवीआर ले भागे जिसके तहत अनिल साहू ने किशन और अफरोज खान को अर्चित अग्रवाल के घर के पास छोड़ दिया। किशन कश्यप और अफरोज खान ने सब्बल से कस्तूरी ट्रेडर्स के ग्रिल में लगे ताले को तोड़ा और घर में घुस गए। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद वे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर हार्ड डिस्क लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज वायरल, गिरोह में शुरू हुआ ब्लैकमेल किशन अपने घर चला गया, जबकि अफरोज खान ने चोरी का सामान अपने ऑटो में छिपा दिया था। बाद में जब सीसीटीवी फुटेज वायरल हुए, तो राजेश रागड़े उर्फ दादा राजेश सिदार और सुभाष ने फुटेज देखकर अफरोज खान को बुलाया। उन्होंने अफरोज को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और चोरी में अपना हिस्सा मांगने लगे। बिलासपुर में चोरी के माल का बंटवारा, सभी ने लिया हिस्सा दूसरे दिन अफरोज खान ने बिलासपुर में बंटवारा कर किशन को 1 लाख रुपए, राजेश उर्फ दादा 50 हजार सुभाष रागडे 20 हजार और राजेश सिदार को 82 हजार रुपए हिस्सा अलग किया। उसके बाद तीनों बिलासपुर पहुंचे। उनका हिस्सा दे दिया और अफरोज खान अपने जेवर, सिक्का और कैश रख लिया। चोरी का सामान बरामद, पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *