गुरदासपुर में कोहरे के कारण कार-ट्रक की टक्कर:एयर फोर्स के जवान की पत्नी घायल, परिवार के साथ जोधपुर से जा रहे थे जम्मू

पंजाब के गुरदासपुर जिले में घने कोहरे के कारण जम्मू-अमृतसर नेशनल हाईवे औजला बाइपास पर एक एयर फोर्स के जवान की कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में जवान की घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामने आया है कि जवान अपने परिवार के साथ राजस्थान के जोधपुर से जम्मू जा रहा था। फिलहाल श्रीनगर में उनकी तैनाती है। कार से आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण हादसा हुआ है। वहीं ट्रक ड्राइवर अपना ट्रक लेकर फरार हो गया। परिवार के साथ जा रहे थे जम्मू एयर फोर्स के जवान की गाड़ी चला रहे ड्राइवर राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह जवान के परिवार को लेकर जम्मू जा रहा था। जब वह औजला बाइपास के नजदीक पहुंचा तो सामने जा रहे ट्रक ने ब्रेक लगा दिए। जिससे उसकी गाड़ी ट्रक के पीछे जा टकराई और गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से उसकी गाड़ी एक दूसरे ट्रक के साथ टकरा गई। सामने वाला ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। लेकिन दूसरे ट्रक के साथ गाड़ी टकराने से उसकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार एयरफोर्स के जवान गोलक कुमार निवासी आसाम की पत्नी परिणीति कौर घायल हो गई, और उसके दो बच्चे बेटा वैभव व बेटी कीर्ति और जवान गोकुल कुमार इस हादसे में बच गए। वहीं उसने कहा कि सामने वाले ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से यह हादसा हुआ है। जवान की कार हुई क्षतिग्रस्त जिस ट्रक के साथ जवान की गड़ी टकराई है, उस ट्रक के ड्राइवर यूसुफ पुत्र जमील निवासी टांडा ने कहा कि वह ट्रक में समान लेकर गुरदासपुर से पठानकोट जा रहा था। लेकिन रास्ते में एक कार अचानक संतुलन खोकर उसके साथ टकरा गई। लेकिन उसने गाड़ी को काफी बचाने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी की रफ्तार तेज़ होने के चलते गाड़ी में काफी नुकसान हो गया है। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि इस हादसे में एक महिला घायल हुई है। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *