MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास 1. रतलाम में स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदा 8वीं का छात्र…VIDEO, मोबाइल लेकर स्कूल पहुंचा था रतलाम के बोधि इंटरनेशनल स्कूल की तीसरी मंजिल से 8वीं का एक छात्र कूद गया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है। आसाराम बापू नगर में रहने वाले इस छात्र को स्कूल में मोबाइल फोन ले जाने के कारण स्टाफ ने देख लिया था। इसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने छात्र के पेरेंट्स को बुलाया था। बच्चे की मां पटवारी और पिता डॉक्टर हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर 2. MP में बच्ची से रेप के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की पंक्चर गाड़ी से कूदकर भाग रहा था
मध्यप्रदेश के रायसेन में 6 साल की बच्ची से रेप करने का आरोपी सलमान गुरुवार देर रात शॉर्ट एनकाउंटर में घायल हो गया। पुलिस जब उसे गौहरगंज ले जा रही थी, तभी उसने भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस को उसे पैर में गोली मारना पड़ी। आरोपी का भोपाल में इलाज चल रहा है। सलमान पर आरोप है कि 21 नवंबर को वह बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर जंगल ले गया था। पढ़ें पूरी खबर 3. नवंबर में ठंड ने लिया यू-टर्न: दिन में गर्मी:रात में भी पारा 15° के पार; दो दिन बाद फिर से शीतलहर
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने यू-टर्न लिया है। आम तौर पर नवंबर के आखिरी सप्ताह कड़ाके की ठंड पड़ती है, लेकिन इस बार दिन में गर्मी है और रात में भी पारा 15 डिग्री से ज्यादा चल रहा है। बुधवार-गुरुवार की रात में भी भोपाल, इंदौर-समेत 20 से ज्यादा शहरों में पारा 15 डिग्री से ज्यादा ही रहा। हालांकि, दो दिन बाद फिर से पारा लुढ़कने लगेगा। पढ़ें पूरी खबर 4. इंदौर में एमवाय अस्पताल की चौथी मंजिल से कैदी फरार, हत्या के आरोप में हुई थी सजा
इंदौर के एमवाय अस्पताल से शुक्रवार सुबह एक कैदी चौथी मंजिल से फरार हो गया। अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान लगाई गई मचान के सहारे वह नीचे उतरा। जब जेल गार्ड ने उसे बेड पर नहीं पाया, तो उसने अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद संयोगितागंज थाना पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। फरार कैदी हत्या के मामले में जेल में बंद था। पढ़ें पूरी खबर 5. सीएम मोहन यादव के बेटे की शादी के कार्यक्रम शुरू, माता पूजन में परिवार-दोस्तों ने जमकर डांस किया उज्जैन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी समारोह की शुरुआत हुई। पहले दिन माता पूजन कार्यक्रम में सीएम यादव की पत्नी सहित बड़े बेटे वैभव यादव, बेटी डॉ आकांक्षा यादव समेत पूरे परिवार ने जमकर किया डांस। सीएम के बेटे डॉ अभिमन्यु का विवाह खरगोन की डॉ. इशिता से सामूहिक विवाह समारोह में 30 नवंबर को होने जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर 6. नाबालिग प्रेमी जोड़ा ट्रेन के आगे कूदा, मौत, स्कूल ड्रेस में पहुंचे थे; मौत से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट की
झाबुआ जिले के बामनिया रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर एक नाबालिग छात्र-छात्रा ने चलती ट्रेन के आगे कूद गया। दोनों की मौत हो गई। दोनों स्कूल ड्रेस में थे। मामला प्रेम प्रसंग में सुसाइड का बताया जा रहा है। दोनों की पहचान रामपुरिया निवासी के रूप में हुई है। छात्र ने ट्रेन के आगे कूदने से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की एक तस्वीर पोस्ट की थी। पढ़ें पूरी खबर 7. अनूपपुर में पहली बार लैंड हुई पीएमश्री एयर एम्बुलेंस, लकवाग्रस्त मरीज को भोपाल किया एयरलिफ्ट
मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में पहली बार पीएमश्री एयर एम्बुलेंस पहुंची, जिसने एक 55 वर्षीय लकवाग्रस्त व्यक्ति को एयरलिफ्ट किया। विवेक नगर निवासी रविंद्र साहू (55) को कुछ दिन पहले जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया था। उनके शरीर का एक हिस्सा काम नहीं कर रहा था। जिले में न्यूरो सर्जन और न्यूरो फिजिशियन नहीं था। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. खंडवा में रेलवे पुल से छलांग लगाने लगा युवक, टीआई ने भरोसा दिलाकर रोका; थाने में रोता रहा खंडवा में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक रेलवे पुल से छलांग लगाने लगा। लोग उसे रोकते रहे, लेकिन वह पुल की रेलिंग फांदकर गर्डर तक पहुंच गया। वहां से गुजर रहे टीआई अशोक चौहान पुल पर लटक रहे युवक से बात की और मदद का भरोसा दिलाया। उसे पुलिस थाने ले जाया गया, जहां वह आधे घंटे रोता रहा। युवक बैतूल का रहने वाला है। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके
9. छिंदवाड़ा में रील बनाने के शौक ने बनाया चोर, नई बुलेट चुराकर बनाते थे वीडियो, पुलिस ने पकड़ी गैंग
छिंदवाड़ा में सोशल मीडिया पर चमचमाती नई बुलेट और बाइक के साथ रील बनाकर फेमस होने के वाले बालाघाट और छिंदवाड़ा के 22 से 24 साल के युवक असल में बाइक चोर निकले। कुंडीपुरा पुलिस ने इन शातिरों को दबोचकर 17 लाख रुपए कीमत की 20 चोरी की बाइक बरामद की हैं। आरोपियों ने छिंदवाड़ा, बालाघाट जिले के कई इलाकों से गाड़ियां चुराई। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट
10. 209 शहरों में आज रक्तदान शिविर, ‘प्रेरणा उत्सव 2025’ के तहत आयोजन
दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल की 8वीं जयंती को प्रेरणा उत्सव 2025 के रूप में मनाते हुए देश के 209 शहरों में शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। भोपाल में यह शिविर एमपी नगर जोन-1 स्थित भास्कर कार्यालय और मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। 18 से 65 वर्ष की आयु के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं। आपात स्थिति के लिए सभी स्थानों पर रक्त स्थानीय ब्लड बैंकों को उपलब्ध कराया जाएगा।


