जांजगीर चांपा में बस-कार की भिड़ंत, 25 से अधिक घायल:टक्कर के बाद बस सड़क किनारे पलटी, तीन पत्रकार भी घायल; इलाज जारी

जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यासनगर के पास एक तेज रफ्तार बस और कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे पलट गई। घायलों में कार सवार तीन पत्रकार भी शामिल हैं। सभी घायलों को पामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के अनुसार, बस शिवरीनारायण से बिलासपुर जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी अस्पताल पामगढ़ पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को रेफर भी किया जा रहा है। बस में सवार यात्रियों की संख्या को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *