नाबालिग प्रेमी जोड़ा ट्रेन के आगे कूदा, मौत:स्कूल ड्रेस में पहुंचे थे रेलवे स्टेशन; कूदने से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट की फोटो

झाबुआ जिले के बामनिया रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर नाबालिग छात्र-छात्रा चलती ट्रेन के आगे कूद गए। दोनों की मौत हो गई। दोनों स्कूल ड्रेस में थे। घटना की सूचना मिलते ही गवर्मेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग में सुसाइड का बताया जा रहा है। दोनों की पहचान रामपुरिया निवासी के रूप में हुई है। छात्रा पेटलावद में पढ़ती थी। पड़ोसियों के मुताबिक, दोनों नाबालिग रिश्ते में भाई-बहन हैं। छात्र के पिता लड़की के परिवार में घर जमाई बन कर आए थे। छात्रा उनको फूफा कहती थी। आत्महत्या से पहले पोस्ट की फोटो
पुलिस के अनुसार, दोनों काफी देर से रेलवे स्टेशन पर टहल रहे थे। आत्महत्या करने से कुछ ही देर पहले छात्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की एक तस्वीर पोस्ट की थी। पुलिस का कहना है कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि किन कारणों से दोनों ने एक साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की। दोनों शवों को पेटलावद सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कुछ दिन से स्कूल नहीं जा रहा था छात्र
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुखराम गरवाल ने बताया कि मृतक दसवीं का छात्र था। वह पिछले कुछ दिन से स्कूल नहीं आ रहा था। गरवाल ने बाद में कहा- मैं SIR में व्यस्त हूं। अभी स्कूल बंद हो गया है, बाकी जानकारी कल मिलेगी। वहीं, छात्रा तुलसी विद्या मंदिर में 10वीं की नियमित छात्रा थी। प्राचार्य हरीश जानी ने बताया कि शुक्रवार को उसका अंग्रेजी का पेपर था। अभी तक हुए चारों पेपर उसने दिए। छात्रा के पिता दिन में स्कूल आए थे। तब उन्हें बताया था कि वह आज स्कूल ही नहीं आई। ये खबर भी पढे़ं… मां ने डांटा तो बेटी ने सुसाइड किया भोपाल में 12वीं की छात्रा ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार, मां ने उसे डांटा था। इसी के बाद उसने मंगलवार रात को जहर खा लिया। बुधवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *