कुएं में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका:हाथ-पैरों में बंधे थे पत्थर; मनासा पुलिस जांच में जुटी; 24 से था लापता

मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम साड़िया में शुक्रवार दोपहर एक कुएं में 33 युवक का शव मिला। मृतक की पहचान पंकज उपाध्याय के रूप में हुई है, जो पिछले चार दिनों से लापता थे। उनके हाथ-पैरों में पत्थर बंधे होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, पंकज उपाध्याय 24 नवंबर की सुबह 7 बजे से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मनासा थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस और परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया था। शुक्रवार को सुबह गांव के पास एक कुएं में उनका शव पानी के ऊपर तैरता हुआ दिखाई दिया, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद जब देखा गया तो पंकज के दोनों पैरों में पत्थर बंधे हुए थे। इसे देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मनासा थाना प्रभारी शिव रघुवंशी अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल नीमच भेजा गया। शुक्रवार शाम को डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा मृतक का पोस्टमॉर्टम किया गया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *