हरदा में कल 4 घंटे बिजली कटौती:गुप्तेश्वर मंदिर और इंदौर रोड फीडर से जुड़े इलाके होंगे प्रभावित

हरदा में कल (शनिवार) सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी। यह बिजली कटौती 33/11 केवी हरदा शहर उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी गुप्तेश्वर मंदिर और 11 केवी इंदौर फीडर पर विभक्तिकरण कार्य के कारण होगी। इस दौरान सिंधी कॉलोनी, विपट कॉलोनी, राजधानी कॉलोनी, ड्रीमलैंड कॉलोनी, ब्रजधाम कॉलोनी, रौनक बिहार, घंटाघर क्षेत्र, अभिषेक ग्रीन वैली, सिविल लाइन, खंडवा बायपास और भवानी कुंज सहित कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कंपनी के जेई राकेश सिलोरिया ने बताया कि 33/11 केवी गुप्तेश्वर मंदिर उपकेंद्र और 33/11 केवी इंदौर रोड उपकेंद्र पर अतिआवश्यक कार्य किया जाएगा। इसी कारण विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य की आवश्यकतानुसार बिजली कटौती के समय को घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *