लुधियाना में महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़:13 सदस्य गिरफ्तार, ग्रुप बनाकर देती थी चोरी-लूट की वारदात को अंजाम

लुधियाना के रायकोट में पुलिस ने रात में चोरी करने वाली महिलाओं के एक गिरोह की 13 सदस्यों को अरेस्ट किया है। आरोपी महिलाएं रायकोट में रात को चोरी और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में घूम रही थी। यह कार्रवाई थाना सदर रायकोट की चौकी लोहटबंदी पुलिस द्वारा की गई। चौकी इंचार्ज गुरसेवक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिलाएं बेहद शातिर हैं और वे ग्रुप बनाकर वारदातों को अंजाम देती थीं। उनके चोरी करने का तरीका यह था कि गिरोह की कुछ महिलाएं वारदात वाली जगह के आगे झुंड बनाकर बैठ जाती थीं, ताकि किसी को शक न हो। अन्य महिलाएं मौका मिलते ही दुकानों या घरों के शटर, दरवाजे आदि खोलकर अंदर घुस जाती थी। सुनसान या बंद घरों में करती थी चोरियां गुरसेवक सिंह के अनुसार, यह गिरोह आमतौर पर सुनसान या बंद पड़े घरों और दुकानों को निशाना बनाता था, जहां उन्हें कम विरोध का सामना करना पड़े। पुलिस को इस महिला गिरोह के इलाके में घूमने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी महिलाओं को पकड़ा गया। उनके खिलाफ धारा 128 के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिलाओं के खिलाफ पहले भी 13 मामले दर्ज जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से 13 मामले दर्ज हैं। पुलिस इस गिरोह की गतिविधियों और उनके नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने पहले कहां कहां चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पकड़ी गई महिलाओं में जीना, काजल, सीमा, पिंकी, रीना, रोमा, उषा तथा रुमा निवासी पट्टी रोड बरनाला, रोमन उर्फ रमन निवासी मिर्च मंडी राजपुरा, सीमा निवासी बरनाला, अंगूरी निवासी दाना मंडी, शिमला पुरी लुधियाना, बंती कौर तथा पूजा निवासी बरनाला शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *