सागर में रतनजोत के बीज खाने से 14 बच्चे बीमार:उल्टी-दस्त के बाद तुरंत कार्रवाई, सात बच्चे जिला अस्पताल रेफर

सागर के ग्राम करैया में रतनजोत के बीज खाने से 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त होने पर उन्हें जैसीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम स्कूली बच्चों ने रतनजोत के बीच खा लिए, वे घर पहुंचे। जिसके बाद एक के बाद एक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों को उल्टियां और दस्त लगने पर पटवारी रामकृष्ण आठिया ने तत्काल सूचना उसी समय गांव में एसआईआर सर्वे का निरीक्षण कर रहे एसडीएम रोहित वर्मा को दी। सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। एसडीएम रोहित वर्मा, जनपद पंचायत सीईओ श्रीराम सोनी और एसडीओ सचिन दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी गाड़ियों से सभी बच्चों को जैसीनगर अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद 7 बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
इन बच्चों की तबीयत हुई खराब
रतनजोत के बीच खाने से साक्षी अहिरवार (9), प्रतिमा लोधी (9), आयुष अहिरवार (10), दक्ष अहिरवार (10), गजेन्द्र लोधी (11), पूनम अहिरवार (7), लक्ष्मण सौर (8), राजकिशोर सौर (8), मोहित लोधी (11), पूर्वी पटेल (8), जिज्ञासा अहिरवार (9), आराध्या (8), प्रहलाद दांगी (14) की तबीयत बिगड़ी थी। बच्चों की स्थिति सामान्य, उपचार किया जा रहा
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर एलएन शाक्य ने बताया कि रतनजोत के बीज खाने से बच्चों को उल्टियां होने की शिकायत थी। सभी बच्चों को समय पर अस्पताल लाया गया। जहां उपचार किया गया है। बच्चे स्वस्थ हैं। कुछ बच्चों को अधिक उल्टियां हुई थी, इस कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 14 बच्चे बीमार हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *