आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की दो बेटियों की शादी के लिए सुकन्या लक्ष्मी योजना का सहयोग

खोरीमहुआ| धनवार प्रखंड के गरजासारण, लालबाजार, बांधी, पंचरुखी और पांडेडीह पंचायतों में शुक्रवार को आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीस सूत्री अध्यक्ष सह झामुमो जिला संगठन सचिव शफीक अंसारी उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न 20 से अधिक विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं, योजनाओं से संबंधित आवेदन और शिकायतें दर्ज कराईं। कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन भी किया गया, जिससे लोगों को तत्काल राहत मिली। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए गोदभराई का आयोजन किया गया तथा दर्जनों लाभुकों के बीच विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। भास्कर न्यूज |गिरिडीह सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फ़ाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट, गिरिडीह ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए दो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। पहला सहयोग मधुपुर पटवाबाद निवासी नईम अंसारी की बेटी रौशन आरा की शादी में किया गया, जबकि दूसरा सहयोग फतेहपुर निवासी मो. फिरोज़ अंसारी की बेटी सबीना परवीन के विवाह में दिया गया। संस्था की ओर से दोनों परिवारों को आवश्यक सामग्री कपड़ा, बर्तन, बक्सा, शृंगार प्रसाधन के साथ आर्थिक सहायता का चेक भी प्रदान किया गया।संस्था की टीम ने विवाह की तैयारियों से लेकर बेटी की विदाई तक हर चरण में परिवारों का साथ निभाया और सामाजिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। संस्था की सचिव शिल्पा कुमारी बर्मन ने कहा, “हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य बेटियों को शिक्षा से लेकर विदाई तक संपूर्ण सहयोग देना है, ताकि किसी भी परिवार को आर्थिक संकट की वजह से परेशानी न उठानी पड़े। फ़ाउंडेशन अब तक 500 से अधिक बेटियों को सहायता प्रदान कर चुका है और समाज में बेटियों के सम्मान व सुरक्षा के लिए लगातार कार्यरत है। इस सहयोग अभियान में गिरिडीह, मधुपुर और फतेहपुर इकाइयों की टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाई। मौके पर संस्था की सदस्य अफसाना परवीन, हाज़रा खातून, मौसमी राम (संस्था अध्यक्ष) और छोटी राउत उपस्थित रहीं। दोनों परिवारों ने फ़ाउंडेशन के इस अमूल्य सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *