हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात किसान की फसलों को किया नष्ट

भास्कर न्यूज | सरायकेला ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के बोड़ा पहाड़,कुटाम जंगल और पीलिद जंगल,जारगोडीह वन में अलग अलग झुंड में जंगली हाथी डेरा डाले हुए हैं। हाथी दिन और रात को भी जंगल से सटे खेतों में धानों और फसलों को अपना निवाला बना रहा है। धान पकते ही हाथियों का झुंड ईचागढ़ व कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के कई जंगलों में पहुंच कर खेतों में लगे धानों को चट कर रहा है। झुंड हाथी ने जयपुर गांव के किसान साधु महतो का टमाटर,रामधन महतो का टमाटर,बिंदेश्वर महतो,बासु महतो,गणेश महतो का खेतों में लगे पके धानों को रौंद कर नष्ट कर दिया। किसान गणेश चन्द्र महतो ने बताया कि हाथी के डर से खेतों में लोग धान कटनी में जाने से भी डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झुंड से बिछड़े हाथी को वन विभाग क्षेत्र से भगाए और नष्ट किया गया धानों का समुचित मुआवजा दे। मिली जानकारी के अनुसार 12 की संख्या में हाथियों का झुंड कुटाम जंगल में डेरा डाले हुए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *