विपरीत परिस्थितियों में भी यामिनी का संघर्ष युवाओं के लिए प्रेरणा: कांवरे

भिलाई| बुद्ध भूमि परिसर कोसानगर में जयभीम मेला समारोह में सीजीपीएससी में चयनित होकर डीएसपी बनी कोसानगर निवासी यामिनी सिदार का सम्मान िकया गया। यामिनी का सम्मान करते हुए रायपुर संभागायुक्त महादेव कांवरे ने कहा कि अर्थाभाव में भी यामिनी ने संघर्ष कर जो सफलता हासिल की है, वह आदिवासी समाज सहित सभी वर्ग के युवक-युवतियों को प्रेरित करेगा। पूर्व संभागायुक्त आईएएस दिलीप वासनीकर ने कहा कि यामिनी को उनका संवैधानिक अधिकार प्राप्त हुआ और संविधान दिवस पर ही उनका सम्मान होना हम सबके लिए अविस्मरणीय और सुखद क्षण है। पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने कहा कि पुलिस की सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, साहस, सूझबूझ और इमानदारी से यामिनी का भविष्य और भी उज्जवल होगा। यामिनी ने कहा कि यह अधिकार मुझे डॉ. बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर द्वारा रचित संविधान के माध्यम से और माता-पिता व परिवार के सहयोग से प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर डॉ. उदय धाबर्डे, नरेन्द्र शेंडे, सुनील रामटेके, राजेश बंजारी, जयेन्द्र चिचखेडे, भोजराज गौरखेडे आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *