एसआईआर प्रक्रिया जहां धीमी, वहां का दौरा किया

भास्कर न्यूज | नवापारा युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वे लगातार अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों और बूथों में जाकर एसआईआर की प्रगति का जायजा ले रहे हैं। खासकर ऐसे जगहों पर, जहां प्रक्रिया धीमी है। इस दौरान वे स्थानीय लोगों को चुनाव में शामिल होने और बीएलओ की ओर से दिए गए प्रपत्र को सही ढंग से भरने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। देवांगन का कहना है कि एसआईआर के जरिए मतदाता सूची को सटीक और अद्यतन बनाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया से मृत मतदाताओं की पहचान होगी। मतदाता सूची को शुद्ध किया जा सकेगा। उन्होंने मोदी सरकार और केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर प्रक्रिया की शुरुआत को आवश्यक कदम बताया। किशोर ने कहा कि यह काम तभी सफल होगा, जब हर नागरिक इसमें स्वेच्छा से भाग लेगा। अपने मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *