अमृतसर| सिविल सर्जन कार्यालय में तैनात जिला फार्मेसी अधिकारी गुरमेज सिंह छीना की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमृतसर के सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज ने की। सिविल सर्जन डॉ. बजाज, डॉ. भारती धवन, फार्मेसी अधिकारी संघ के संरक्षक बाबा शमशेर सिंह कोहरी, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संरक्षक बाबा मलकीत सिंह भट्टी, सहित कई वक्ताओं ने गुरमेज सिंह की सेवाओं की सराहना की। अंत में गुरमेज सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


