सफाई पर निगम की सख्ती, प्रबंधों का लिया जायजा , 14 चालान काटे

भास्कर न्यूज| अमृतसर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के आदेश पर शुक्रवार को अतिरिक्त कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने लोहगढ़ गेट के अंदर और आस-पास के इलाकों में अचानक छापेमारी की। इस दौरान सफाई व्यवस्था, सड़क व्यवस्था के अलावा अन्य प्रबंधों का जायजा लिया। अतिरिक्त कमिश्नर की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने, अतिक्रमण करने और अव्यवस्था पैदा करने पर सख्त चेतावनी जारी की। इस मौके पर दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी वालों और स्थानीय निवासियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे स्वच्छता बनाए रखें और सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न करें। अतिरिक्त कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने कहा कि नगर निगम किसी भी प्रकार का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि चल रहे अभियान के तहत शुक्रवार को केंद्रीय जोन में कुल 14 चालान गंदगी फैलाने और अतिक्रमण से संबंधित उल्लंघनों के लिए जारी किए गए। नगर निगम ने सभी प्लॉट मालिकों से अपील की है कि वे अपनी खाली संपत्तियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करें और कचरा प्रबंधन नियमों का पालन करें ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *