लुधियाना| दिल्ली पुलिस ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट पर हुई फायरिंग की साजिश में शामिल एक आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया व्यक्ति बंधु मान सिंह सेखों (28) है, जो जवाड़ी कलां, बसंत एवेन्यू में रहता है। वह कनाडा में सक्रिय गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ढिल्लों के नेटवर्क के साथ फायरिंग की योजना में शामिल था। आरोपी के पास से चीन निर्मित पीएक्स-3 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए है। सेखों कनाडा पुलिस के रडार पर था और 23 अगस्त 2025 को भारत भाग आया था। दिल्ली क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि वह पंजाब में छिपा है। इससे पहले क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से दो बदमाश मंदीप और दलविंदर को 8 विदेशी पिस्टल और 84 कारतूस सहित पकड़ा था। उन्होंने खुलासा किया कि हथियारों की एक खेप बंधू मान सेखों को दी गई थी। सेखों 13 सितंबर 2023 को रोजगार वीजा पर कनाडा गया था और ब्रैम्पटन में रहता था। 3 माह में 3 बार फायरिंग और उगाही की धमकी सरे स्थित कैप्स-कैफे रेस्टोरेंट में तीन बार फायरिंग हो चुकी है। पहली, 10 जुलाई की रात। दूसरी, 7 अगस्त और तीसरी 15-16 अक्टूबर की मध्य रात्रि को। {क्या नुकसान हुआ? : तीनों हमलों में कोई घायल नहीं हुआ। कांच की दीवारें, बाहरी ढांचा और साइनबोर्ड क्षतिग्रस्त हुए। स्थानीय समुदाय में दहशत और सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत पैदा हुई। {हमलों का मकसद क्या बताया गया? : यह उगाही का प्रयास माना जा रहा है। गिरोह पर हाई-प्रोफाइल को धमकाकर उगाही का आरोप है।


