लुधियाना| शुक्रवार को मुंडियां खुर्द चर्च में 18 दिसम्बर की शोभायात्रा संबंधी एक अहम बैठक आयोजित की गई। इसमें पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जतिन्दर मसी गौरव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों की आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी और लंगर सेवा भी निरंतर जारी रहेगी। यात्रा मुंडियां खुर्द से आरंभ होकर ईसा नगरी ग्राउंड तक पहुंचेगी। सुरक्षा व व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि वे अपने परिवारों सहित बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रभु यीशु मसीह की महिमा का सम्मान बढ़ाएँ।


