ओड़िशा-छत्तीसगढ़ और झारखंड की टीम ने क्रिकेट में किया उम्दा प्रदर्शन

भास्कर न्यूज |सिमडेगा खैरनटोली स्कूल मुहल्ला मैदान में शुक्रवार की सुबह प्रथम सूफियान खान स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। आयोजन का शुभारंभ सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा और डीएवी स्कूल के प्राचार्य सुजॉय मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे। सूफियान खान क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में ओड़िशा,छत्तीसगढ़ और झारखंड के कई नामी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अतिथियों ने कहा कि यह टूर्नामेंट स्व. सूफियान खान की खेल भावना और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को समर्पित है। पहला मैच डेंजर 11, राउलकेला बनाम नूर स्पोर्टिंग सिमडेगा के बीच खेला गया। जिसमें डेंजर 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 127 रन से बड़ी जीत दर्ज की। दूसरा मैच कामरान 11 बनाम हाईवे क्लब के बीच खेला गया। हाईवे क्लब ने मजबूत खेल दिखाते हुए कामरान 11 को 22 रनों से हराया। तीसरा मैच सेमीफाइनल क्वालीफायर के लिए खेला गया। डेंजर 11, राउलकेला बनाम हाईवे क्लब के बीच खेले गए मैच में डेंजर 11 ने एक बार फिर दबदबा दिखाते हुए 112 रन से आसान जीत हासिल की और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। कार्यक्रम में जिप सदस्य जोशिमा खाखा,सेंट्रल अंजुमन के सदर मो.ग्याश,विधायक प्रतिनिधि एजाज अहमद,सलमान खान,शकील अहमद, निरोज बड़ा, सज्जाद अंसारी, साबिर खान, अरविंद लुगुन, विनय तिग्गा, उर्मिला केरकेट्टा, शोभेन तिग्गा, सुचिता तिर्की, मो. तनवीर खान, पिंटू आलम, सदाब खान, मो. जाहिद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *