सिमडेगा| सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्ववाधान में आयोजित अंडर 16 वर्ष आयु वर्ग के लीग टूर्नामेंट के 10 वें दिन शुक्रवार को शहर के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में दो मैच खेले गए। पहला मैच बारूद क्रिकेट क्लब बनाम केंद्रीय विद्यालय की टीम के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बारूद क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 25 ओवर में पांच विकेट खोकर 234 रन बनाई। जवाबी पारी खेलते उतरी केंद्रीय विद्यालय की टीम 17.4ओवर में महज 61 रन बना कर धराशाई हो गई। इस तरह बारूद क्रिकेट क्लब की टीम ने 173 रन से जीत हासिल की। वहीं दूसरा मैच पायवोट क्रिकेट क्लब बनाम एएसके क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाना था। पाइवोट क्रिकेट क्लब की टीम समय पर ग्राउंड पहुंच गई। लेकिन किसी कारणवश एएसके क्रिकेट क्लब की टीम नहीं आई। जिस कारण नियमानुसार पायवोट क्रिकेट क्लब की टीम को वॉकओवर देते हुए विजेता घोषित किया गया।


