निर्धारित शुल्क से अधिक लेने पर संबंधित विद्यालय के विरुद्ध होगी कार्रवाई : डीईओ

गुमला|झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल ने वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क में 35 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई शुल्क संरचना मंगलवार से जारी हो चुकी है और इसी के साथ परीक्षा आवेदन भरने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है।जैक द्वारा परीक्षा शुल्क में संशोधन के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने सभी माध्यमिक एवं प्लस टू विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले के सभी छात्र-छात्राओं से केवल निर्धारित नई शुल्क दरों के अनुसार ही शुल्क लिया जाए। डीईओ ने चेतावनी दी है कि निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने पर संबंधित विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मैट्रिक परीक्षा शुल्क (2026) : छात्राएं, SC, ST, BC-I, BC-II ₹980, सामान्य एवं EWS वर्ग ₹1,180, प्राइवेट छात्र-छात्राएं ₹1,180, विलंब शुल्क ₹500 अतिरिक्त इंटरमीडिएट परीक्षा शुल्क (2026) : छात्राएं, SC, ST, BC-I, BC-II ₹1,100, सामान्य एवं EWS वर्ग ₹1,400, प्राइवेट छात्र-छात्राएँ ₹1,400, लेट फी ₹500 अतिरिक्त। डीएसई नूर आलम खां द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि शुल्क संग्रहण पूरी तरह पारदर्शी हो तथा विद्यालय नई शुल्क सूची को सूचना-पट्ट पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। उनके द्वारा कहा गया है कि कोई भी विद्यालय अधिक शुल्क नहीं लेगा, शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होगी। पत्र की प्रतिलिपि प्रखंड विकास पदाधिकारियों, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कल्याण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारियों, उप-विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता एवं उपायुक्त गुमला को भेजी गई है, ताकि परीक्षा शुल्क संग्रह की प्रक्रिया का अनुपालन हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *