कामडारा |राउउवि मोरहाटोली मे स्कूली बच्चों को शौचालय की समस्या से जुझने की खबर लगते ही आज शुक्रवार को कामडारा के जिला परिषद सदस्य दीपक कंडूलना विद्यालय पहूंचे और विद्यालय की समस्याओं से अवगत हुए। वहीं बातचीत के क्रम मे शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय परिसर के अंदर एक पुराने शौचालय की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। जिसके कारण बच्चों को शौच के लिये काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावे विद्यालय की चाहरदीवारी की स्थिति भी ठिक नहीं है। वहीं इस विद्यालय मे अब लगभग पांच बार विद्यालय की सामग्रियां भी चोरी हो चुकी है। अज्ञात चोरों ने विद्यालय के सोलर प्लेट तक को क्षतिग्रस्त कर दिया है। उक्त सभी समस्याओं के बारे मे कामडारा के बीडीओ जोसेफ कंडूलना को अवगत करा दिया गया है। गुमला|जिले में दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदाय कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला वीबीडी सलाहकार शर्मिला शर्मा द्वारा आज विभिन्न प्रखंडों से आए दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद लाभुकों ने सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला वीबीडी सलाहकार ने बताया कि गुमला जिले में अब तक कुल 419 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जा चुका है। प्रशासनिक प्राथमिकता के तहत फिलेरिया के कारण दिव्यांग हुए सभी व्यक्तियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं एवं लाभों का त्वरित लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया से होने वाले दिव्यांगजनो को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार इनकी पहचान करते हुए दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया की जा रही है। भरनो| भरनो प्रखंड के दुम्बो स्थित श्री कांची कामाकोटी सेवा केंद्र के सौजन्य से एक निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 30 नवंबर को सुबह 10 बजे दुम्बो स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में कोलकाता के प्रसिद्ध डॉक्टर बीसी मल्लिक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। डॉ. मल्लिक द्वारा मरीजों की बीमारियों की जाँच की जाएगी। जाँच के उपरांत उचित चिकित्सकीय सलाह दी जाएगी। सभी मरीजों को निशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई जाएंगी। दुम्बो मंदिर के संस्थापक विनोद मेहरा ने यह जानकारी देते हुए क्षेत्र के आमजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर इस नि:शुल्क सेवा का लाभ उठाएँ।


