एनसीसी कैडेट्स को साइबर हाइजीन की ट्रेनिंग दी गई

भास्कर न्यूज | लुधियाना बीवीएम किचलू नगर में एनसीसी कैडेट्स के लिए साइबर हाइजीन पर एक स्किल अपडेशन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेट्स को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रहने के तरीके सिखाना और उन्हें जागरूक बनाना था, ताकि वे अपने साथियों को भी साइबर सुरक्षा के बारे में मार्गदर्शन दे सकें। सत्र के दौरान कैडेट्स को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव, पासवर्ड प्रोटेक्शन, सोशल मीडिया से जुड़े जोखिम, फेक लिंक और साइबर ट्रैप की पहचान जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में सहभागिता बढ़ाने के लिए इंटरऐक्टिव एक्टिविटी भी करवाई गईं। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी सुरजीत ने किया, जबकि शिक्षकों ममता अरोड़ा और अमित कुंद्रा ने प्रशिक्षण सत्र में सहयोग दिया। तीनों वक्ताओं ने साइबर हाइजीन को आज के समय की एक ज़रूरी स्किल बताते हुए छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी। प्रिंसिपल रंजू मंगल ने वक्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम कैडेट्स में डिजिटल साक्षरता और जिम्मेदारी की भावना बढ़ाने में सहायक हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्र इस ज्ञान को अपने दैनिक डिजिटल उपयोग में लागू करेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *