भरतपुर जिले के रूपवास थाना इलाके में कबाड़ की दो दुकानों में देर रात आग लग गई। आग से कुल 70 हजार का नुकसान बताया जा रहा है। अभी कारणों का पता नहीं लग पाया है। गनीमत रही कि फैलने से पहले फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया गया, वरना कई दुकानें चपेट में आ सकती थी। दुकान मालिक विजयपाल ने बताया- भरतपुर रूपवास रोड़ पर मेरी कबाड़ की दुकान है। पास में पवन नाम के व्यक्ति की भी कबाड़ की दुकान है। शुक्रवार देर रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर विजयपाल के पास फोन आया कि दुकान में आग लग गई है। इसके बाद तुरंत अपनी दुकान पर पहुंचा तो वहां दमकल की गाड़ियां आग बुझा रही थी। विजयपाल ने बताया- पहले आग पवन की दुकान में लगी। इसके बाद आग फैलती गई और मेरी दुकान ने भी आग पकड़ ली। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पवन की दुकान में करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है वहीं मेरी दुकान में करीब 20 हजार का नुकसान हुआ है। आग बुझाने में 2 घंटे लगे।


