जयपुर | नवंबर के चौथे गुरुवार को मनाए जाने वाले थैंक्स गिविंग डे के अगले दिन शुक्रवार को ब्लैक फ्राइडे सेल आयोजित की गई। यह सेल 30 नवंबर तक चलेगी। अब यह सेल केवल अमेरिका-कनाडा तक सीमित नहीं रही, बल्कि भारत में भी लोगों में इसका उत्साह बढ़ गया है। इलेक्ट्रॉनिक सुपर मार्केट लोटस अपने ग्राहकों के लिए सीमित समय की बड़ी सौगात लेकर आया है। लोटस की ब्लैक फ्राइडे सेल में उपभोक्ता 70% तक का डिस्काउंट पा रहे हैं। बड़े ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं। बेहतर सेवा, कस्टमर-फ्रेंडली स्टाफ और एक्सपर्ट गाइडेंस लोटस को ग्राहकों की पसंद बनाते हैं।


