जयपुर | एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज मिले इसलिए गंभीर और सामान्य बीमारी के मरीजों के लिए अब अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। यह निर्देश शुक्रवार रात 8:30 बजे इमरजेंसी पहुंचीं चिकित्सा शिक्षा सचिव गायत्री राठौड़ ने दिए। उन्होंने कहा कि बढ़ रहे मरीजों के ग्राफ के हिसाब से मैनपावर के लिए एक्शन प्लान मांगा है। बिजली के खुले पड़े तारों को ठीक करने और शुद्ध खाना उपलब्ध करवाने के लिए अन्नपूर्णा रसोई योजना के बारे में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का मरीजों को फायदा मिलने के निर्देश दिए। इस मौके पर मेडिकल शिक्षा आयुक्त नरेश कुमार गोयल, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी, अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी समेत अनेक डॉक्टर उपस्थित थे। मरीजों से दवा, मां और जांच योजना का फीडबैक लिया }मरीजों को निशुल्क दवा, मा और जांच योजना का फीडबैक लिया। }गंभीर मरीजों को बेड मिलने के साथ अच्छी केयर देने के निर्देश दिए। }महिलाओं के टॉयलेट में साफ-सफाई का ध्यान रखें। }भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एक्शन प्लान बनाने को कहा। }मरीज के परिजनों के लिए सर्दी में अलग से जगह व्यवस्था के निर्देश। }संक्रमण से बचाव को डॉक्टरों की तैनाती के साथ मॉनिटरिंग सिस्टम बनेगा। गणगौरी, महिला अस्पताल भी पहुंचीं… सचिव गणगौरी, महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट भी पहुंची। यहां प्रसव, आउटडोर, इनडोर, ऑपरेशन और स्टाफ की ड्यूटी के बारे में पूछा। महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट में बन रहे टावर का काम भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।


