महिला ​हिंसा रोकने किया जागरुकता कार्यक्रम

मुरैना । इनर व्हील क्लब द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के प्रति हिंसा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता एडवोकेट आशा सिंह सिकरवार ने हिंसा के प्रकार, दुष्परिणाम और बचाव के उपायों पर जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष श्वेता माहेश्वरी और अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं। सभी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस पहल को आवश्यक बताया। अंत में क्लब ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ऐसी गतिविधियां जारी रखने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *