झारखंड में शनिवार को एनआईए की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बोकारो जिले के गोमिया में एनआईए की 8 सदस्यीय टीम पहुंची और नक्सली समर्थकों की जानकारी खंगालने में जुट गई। एक साथ कई घरों में टीम पहुंची और लोगों से पूछताछ कर जरूरी जानकारी जुटाई। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान टीम ने कई लोगों के मोबाइल भी जब्त किए। बोकारो के एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने जिले में एनआईए की ओर से की गई छापेमारी की पुष्टि की है। यह छापेमारी गोमिया के चतरोचट्टी में की गई है। बोकारो पुलिस भी एनआईए की टीम के साथ है। हजारीबाग भी पहुंची टीम वहीं, एनआईए की टीम हजारीबाग के विष्णुगढ़ स्थित नवादा गांव पहुंची। यहां भी एक घर में छापेमारी कर लोगों से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, एनआईए की टीम ने गोमिया के झुमरा पहाड़ के क्षेत्रों में छापेमारी की है। झुमरा पहाड़ और उसके आसपास के गांव नक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं। यहां कई बार पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ भी हो चुकी है।
पिछले सप्ताह गिरिडीह में की थी छापेमारी
पिछले सप्ताह शुक्रवार को एनआईए की टीम गिरिडीह पहुंची थी। यहां नक्सली कृष्णा हांसदा से जुड़े मामले को लेकर कई घरों में छापेमारी की गई थी। जिन घरों में टीम ने छापेमारी की है, वे घर नक्सलियों के लिए काम करने वाले संदिग्ध और ओवर ग्राउंड वर्करों के हैं। लगभग पूरे दिन चली कार्रवाई में टीम ने न केवल घरों की तलाशी ली बल्कि उनसे जुड़े दूसरे परिसरों की भी जांच की। जांच के दौरान कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड आदि जब्त किए गए। अब टीम इन सबकी जांच कर रही है। इन इलाकों में हुई थी छापेमारी एनआईए की टीम ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र पारसनाथ, मधुबन, पीरटांड समेत अन्य इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इस छापेमारी के बाद एक और जहां इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
ये भी पढ़िए गिरिडीह में नक्सलियों के मददगारों के घर पहुंची NIA:नक्सली कृष्णा हांसदा से जुड़े मामले में कई घरों में रेड; मोबाइल सहित कई सामान जब्त झारखंड में एनआईए की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को एनआईए की टीम गिरिडीह पहुंची। यहां नक्सली कृष्णा हांसदा से जुड़े मामले को लेकर कई घरों में छापेमारी की। जिन घरों में टीम ने छापेमारी की है, वे घर नक्सलियों के लिए काम करने वाले संदिग्ध और ओवर ग्राउंड वर्करों के हैं। लगभग पूरे दिन चली कार्रवाई में टीम ने न केवल घरों की तलाशी ली बल्कि उनसे जुड़े दूसरे परिसरों की भी जांच की। जांच के दौरान कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड आदि जब्त किए गए। अब टीम इन सबकी जांच कर रही है। पढ़िए पूरी खबर…


