शिविर में जरूरतमंद को दिया गया कंबल

फतेहपुर | फतेहपुर प्रखंड में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत शुक्रवार को अगैयासरमुंडी में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार दास ने किया। बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों के बीच विभिन्न योजनाओं से जुड़े प्रमाण पत्रों और सामग्रियों का वितरण किया गया। शिविर में लाभुकों को स्वेटर, जॉब कार्ड, जाति, आवासीय, आय, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ कंबल भी प्रदान किए गए। बीडीओ प्रेम कुमार दास ने कहा कि सेवा का अधिकार सप्ताह का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकारी सेवाएँ समय पर और सरलता से उपलब्ध कराना है। कड़ाके की ठंड पड़ने पर उन लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है, जो गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर होते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *