34 अस्पताल और 431 फार्मा स्टोर निलंबित, 17 एफआईआर

एक सर्जरी का दोहरा क्लेम अस्पतालों में एक ही सर्जरी का दोहरा क्लेम उठाना, अनावश्यक जांचें करना, निम्न दरों में उपलब्ध जांचों को उच्च दर के पैकेज में क्लेम करने जैसी अनियमितताएं पाई गई हैं। इन अस्पतालों से अब तक लगभग 36 करोड़ रुपए की पैनल्टी वसूली जा चुकी है। आरजीएचएस के सुदृढ़ीकरण के लिए सख्ती जयपुर| राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) में घोटालों और गड़बडिय़ों को रोकने के लिए विभाग ने अभियान चलाया। चिकित्सा विभाग ने तीन माह में 34 अस्पतालों एवं 431 फार्मा स्टोर को योजना से निलंबित कर दिया है। 28 सरकारी कार्मिकों को भी योजना के दुरूपयोग के मामलों में निलंबित कर दिया है। इन मामलों में 17 एफआईआर भी दर्ज करवाई जा चुकी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि आरजीएचएस योजना में अस्पतालों, फार्मा स्टोर एवं कई सरकारी कार्मिकों द्वारा गड़बड़ी किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं, इससे योजना के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इसे देखते हुए विशेष ऑडिट एवं गहन जांच करवाई गई। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए अस्पतालों, फार्मा स्टोर एवं कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई की गई है। योजना को सुदृढ़ करने के लिए शीघ्र नई एसओपी भी जारी की जाएगी। दवाओं के गलत बिल लगाए: पिछले तीन माह में आरजीएचएस के अंतर्गत दवा उपलब्ध न कराने, बिल जारी न करने अथवा अनियमित बिल प्रस्तुत करने वाले, फार्मासिस्ट, लाभार्थी एवं डॉक्टर की साठगांठ से योजना का दुरूपयोग करने वाले कुल 431 फार्मा स्टोर को योजना से निलंबित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *