बैतूल| जिला मुख्यालय सहित आमला, भैंसदेही और मुलताई के सिविल न्यायालय में 13 दिसंबर को वर्ष की अंतिम नेशनल लोक अदालत होगी। लोक अदालत में न्यायालय में लंबित सिविल, आपराधिक प्रकरणों के साथ- साथ मोटर दुर्घटना एवं क्षतिपूर्ति दावा प्रकरणों का भी राजीनामा द्वारा निराकरण किया जाएगा। मोटर दुर्घटना एवं क्षतिपूर्ति दावा के अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश चन्द्र थपलियाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को बीमा क्लेम संबंधी न्यायिक पीठासीन अधिकारियों, बीमा कंपनी के अधिकारी एवं पैनल अधिवक्ताओं तथा क्लेमेंट के अधिवक्ताओं की बैठक हुई।


