12,35,468 आवेदन आए, 5,42,359 निष्पादित:आठ दिवसीय ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ का समापन, 6,93,109 आवेदन लंबित

राज्य सरकार के ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के पहले चरण का शुक्रवार को समापन हो गया। 21-28 नवंबर के बीच राज्यभर की पंचायतों में लगी शिविरों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इन आठ दिनों में कुल 12,35,468 आवेदन (शुक्रवार की शाम 5 बजे तक) प्राप्त हुए। इनमें से 5,42,359 आवेदनों का निपटारा किया गया, जबकि 6,93,109 आवेदन अब भी लंबित हैं। जिसके निष्पादन को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इस अवधि में लगे शिविरों में जाति, निवासी, आय एवं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के आवेदनों का निपटारा किया गया। इसके अलावा नया राशन कार्ड, भूमि मापी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य कई सेवाओं के लाखों आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोबाइल संदेश के माध्यम से कहा कि राज्य में 21 से 28 नवंबर तक ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ का आयोजन किया गया। इसके तहत आम लोगों को उनके अधिकार और योजनाओं का लाभ सीधे उनके गांव और द्वार तक पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि अबुआ सरकार का संकल्प है कि बिना दौड़-भाग और परेशानी के हर नागरिक को उसका अधिकार सीधे हाथ में मिले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *