भखारा में 8 जनवरी को पेंशनरों की बैठक होगी

धमतरी | छत्तीसगढ़ पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक 8 जनवरी को भखारा में रखी गई है। पेंशनर्स एसोसिएशन के सचिव मोतीलाल हिरवानी ने बताया कि जिला स्तरीय बैठक में पेंशनरों के समक्ष आने वाली समस्याओं के संबंध में चर्चा कर उसका निराकरण का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जिला स्तरीय बैठक में अधिक से अधिक पेंशनरों से उपस्थिति की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *