​बिशनाराम और मदन ने दी पूर्व विधायक को पुष्पांजलि

बीकानेर | कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देहात विशना राम सियाग और जिला अध्यक्ष शहर मदन गोपाल मेघवाल और जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने दिवंगत पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित को गोकुल सर्किल पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। मेघवाल ने कहा कि बीकानेर में कांग्रेस पार्टी का खाता पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित ने खोला। वह मजदूरों के सच्चे हितैषी थे। सियाग पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित का स्मरण करते हुए कहा कि हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। इस अवसर पर गोकुल प्रसाद पुरोहित, अजय पुरोहित, अनिल गोपाल, नरसिंह महाराज, लाली बोहरा,अजय व्यास, धनसुख आचार्य, नवल पुरोहित, अरुण व्यास आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *