कमेटी को तैयार नहीं मिली बिल्डिंग, 1 साल पहले ही 5 करोड़ रुपए फंड उठा लिया

ड्राइविंग ट्रैक की बिल्डिंग का काम चल रहा: बियानी कालवाड़ रोड पर बियानी कॉलेज परिसर में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के लिए बिल्डिंग बनने से पहले ही 5 करोड़ रुपए फंड उठाने के मामले में कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। पहले बिल्डिंग बननी थी, फिर अधिकारियों को फंड जारी करना था। कमेटी मौके पर पहुंची तो बिल्डिंग का काम चल रहा था। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद 17 नवंबर को विभाग ने जांच कमेटी का गठन किया था। कमेटी 26 नवंबर को जांच के लिए कॉलेज पहुंची थी। अब बिना बिल्डिंग बने फंड जारी करने वाले अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रदेश में लगातार सड़क हादसों के बाद भी ड्राइवरों को ट्रेनिंग देने के लिए बन रहे सेंटर में भी अधिकारी फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। बियानी कॉलेज में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के आदेश के तहत जयपुर रीजन का ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर बन रहा है। इस ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के लिए केंद्र सरकार की ओर से जयपुर रूरल हैल्थ एंड डवलपमेंट ट्रस्ट को 5.50 करोड़ रुपए की फंडिंग करनी थी। यह राशि तीन किश्तों में जारी होनी थी। पहली किश्त में 2.20 करोड़ रुपए जारी किए गए। इस राशि से ट्रस्ट की ओर से पेश किए नक्शा के हिसाब से ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर की बिल्डिंग बननी थी। इसके बाद दूसरी किश्त जारी करनी थी, लेकिन जयपुर रूरल हैल्थ एंड डवलपमेंट ट्रस्ट ने पहली किश्त की राशि का उपयोग बिल्डिंग में नहीं किया और दूसरी बिल्डिंग दिखाकर करीब 2.62 करोड़ रुपए उठा लिए। इसके लिए विभाग ने 18 दिसंबर 2023 को यूसी भी जारी कर दी। मामला उजागर होने के बाद ट्रस्ट की ओर से बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। परिवहन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी मामले की लीपापोती करने में जुटे हुए हैं। बिल्डिंग का काम तो पहले ही पूरा हो चुका है। अभी तो ड्राइविंग ट्रैक की बिल्डिंग का काम चल रहा है। बारिश की वजह से ट्रैक की बिल्डिंग का काम रुक गया था। -राजीव बियानी, डायरेक्टर, बियानी ग्रुप बियानी में बन रहे रीजन ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर की जांच के लिए विभाग ने कमेटी का गठन किया था। कमेटी दो दिन पहले कॉलेज पहुंची थी। जांच में मौके पर अब बिल्डिंग और ट्रैक का काम चलता हुआ मिला है। बिना बिल्डिंग बने फंड जारी करने के मामले में मैं कुछ नहीं कह सकता। -राकेश मीना, उपायुक्त, कार्मिक, प्रोजेक्ट एवं प्लानिंग यह था मामला बियाणी कॉलेज परिसर में 5.50 करोड़ रुपए की लागत से जयपुर रूरल हैल्थ एंड डवलपमेंट ट्रस्ट को ट्रेनिंग सेंटर के लिए नई बिल्डिंग सहित अन्य निर्माण करना था। ट्रस्ट ने बियाणी कॉलेज परिसर में बनी पुरानी बिल्डिंग दिखाकर करीब 5 करोड़ ़रुपए फंड उठा लिया। आरटीओ, पीडब्ल्यूडी और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने भी पुरानी बिल्डिंग का भौैतिक सत्यापन कर दिया। परिहवन सचिव एवं आयुक्त की अनुशंसा के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने फंड भी जारी कर दिया। मामले का खुलासा होने पर अब बिल्डिंग निर्माण का कार्य हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *